Showing posts with label Malda. Show all posts
Showing posts with label Malda. Show all posts

Thursday, 7 January 2016

मालदा में हिन्दुओ के साथ हो रहे अत्याचार पे क्यों मौन है मीडिया

भाजपा ने पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि आरोपी टीएमसी के संरक्षण में हिंसा में लिप्त हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि मालदा में सांप्रदायिक उप्रदव हो रहा है। पुलिस स्टेशन जला दिए गए हैं, मासूमों को निशाना बनाया जा रहा है और वहां अशांति है।

नकवी ने आरोप लगाया कि जो लोग यह कर रहे हैं, वे पश्चिम बंगाल सरकार के संरक्षण के तहत ऐसा कर रहे हैं। सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। एक दक्षिणपंथी हिंदुत्व नेता की कथित ईशनिंदात्मक टिप्पणी के खिलाफ जिले में प्रदर्शन कर रही एक भीड़ हाल ही में हिंसा पर उतारू हो गयी थी।

नकवी ने कहा कि यह ‘काफी गंभीर’ मुद्दा है क्योंकि हिंसा कई घंटों तक जारी रही।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके खिलाफ नरम थी। उन्होंने कहा, ‘जो लोग नियंत्रण से बाहर हो गए हैं और सांप्रदायिक हिंसा भड़का रहे हैं। उनके साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए ताकि सुरक्षा की भावना बहाल हो सके।’

मालदा में हो रही हिंसा को मीडिया दिखा नही रही है क्युकी इसमें मरने वाले लोग हिन्दू है और मारने वाले विशेष धर्म के बताये जा रहे है । इस हिंसा में सरकार और पुलिस भीड़ पर काबू करने में असफल है जिसके परिणामस्वरूप वहा लोगो को और सरकारी ट्रांसपोर्ट और बिल्डिंग को नुक्सान पहुंच रहा है। हालत ये भी आ गयी है के दुकानो को भी आग के हवाले किया जा रहा है और बड़ी दुकानो को लूटा जा रहा है और ये सब घिनौना काम प्रदेश सरकार की आखो के सामने कई घंटो से हो रहा है मगर प्रदेश सरकार बेबस सी नज़र आ रही है।